rahe(ranchi) गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेल में लाॅन बाॅल से झारखंड को पहला गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। झारखंड लॉन बॉल टीम में दिनेश कुमार ओर सुनील बहादुर ने फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल को हरा कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया गया है। टीम के कप्तान दिनेश कुमार राहे प्रखंड के इचाहातू-गुचीडीह का रहने वाला है। राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीतने पर् राहे प्रखंड के लोग काफी उत्साहित है। खेल प्रेमियों ने दिनेश कुमार को शुभकामनाएं देकर बधाई दिया है।इधर झारखंड टीम को स्वर्ण पदक मिलने पर टीम के साथ दिनेश को विधायक सुदेश महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष बीणा चौधरी, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, चितरंजन महतो, श्याम महतो, रंग बहादुर महतो, भूषण महतो आदि ने बधाई दिया है।
गोवा नेशनल गेम: लाॅन बाॅल में झारखंड को पहला गोल्ड मेडल
NovbhaskarHundrufall
0

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.