तुलसी कुमारी पैरा एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल में शामिल होने सोनीपत रवाना

 silli(ranchi) बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर की तीरंदाज तुलसी कुमारी बैंकॉक में होने वाले पैरा एशियन चैंपियनशिप  के ट्रायल के लिए लिए रविवार शाम कोच कमलेश महतो के साथ सोनीपत रवाना हुई। जानकारी देते हुए बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर सिल्ली के कोच प्रकाश राम ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत के राई स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में 7 नवम्बर को  तीरंदाजी की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए ट्रायल शुरू होगा। जहां से चयनित खिलाड़ी पैरा तीरंदाज बैंकॉक में  होने वाले पैरा एशियन गेम्स में शामिल होंगे। 

बिरसा मुंडा आर्चरी केंद्र की तीरंदाज तुलसी कुमारी चाईबासा के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तांतनगर की रहने वाली है। वह  पिछले दो माह से  सिल्ली बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। ट्रायल में हिस्सा लेने के चयनित तुलसी कुमारी को आर्चरी सेंटर के संरक्षक सुदेश कुमार महतो अध्यक्ष नेहा महतो गूंज परिवार संस्था के संयोजक जयपाल सिंह अध्यक्ष सुनील सिंह बृजेश प्रसाद कोच शिशिर महतो, वाहिद अली आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم