 |
| खुद बीमार है सीएचसी सिल्ली |
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) सिल्ली सीएससी अस्पताल खुद बीमार है। अस्पताल में एक भी महिला चिकित्सक नहीं है। खासकर प्रसव कराने आने वाली महिलाओं को शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है। इसलिए अधिकांश महिला मरीज रांची या अन्य निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराने को विवश है। एएनएम के सहारे अस्पताल में चिकित्सा सुविधा किसी तरह से मरीजों को मिल रहा है। एएनएम की प्रसव करा रही है। पूरा स्वास्थ्य सिस्टम एएनएम के भरोसे छोड़ दिया गया है। प्रसव कराने हेतु एक भी महिला डाक्टर नहीं रहने के कारण प्रसव कराने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। प्रत्येक दिन यहां लगभग 100 से अधिक मरीज अपना इलाज कराने अस्पताल पहुंचते हैं। इस संबंध में
अस्पताल प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को पर्याप्त सुविधा दी जाती है। परंतु महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। पिछले महीना ही
अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक डा. जुडिथ ने अपने निजीकरणों के कारण अपने कार्य से इस्तीफा दे दी। इससे परेशानी और बढ़ गया है। अस्पताल में महिला चिकित्सक नही होने की सूचना जिला व उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.