rahe(ranchi) भारत सरकार द्वारा 15 नवंबर को बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। जिसके तहत जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने संबद्ध संस्थानों के साथ मिलकर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को मनाने के लिए भव्य तरीके से 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाने का आदेश जारी किया गया है। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए मंत्रालय द्वारा संबद्धित संस्थानों को 15 नवंबर से 26 नवंबर तक कई गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत रांची के राहे स्थित सर्वोदय स्कूल में बुधवार को भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, गायन प्रतियोगिता, जनजातीय नृत्य जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान एवं बलिदान के बारे में जागरुक करना है।
सर्वोदय स्कूल राहे में मनाया जायेगा जनजातीय गौरव दिवस
NovbhaskarHundrufall
0

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.