सोनाहातू प्रखंड के कई गांव में हुआ बरद भिड़का


sonahatu(ranchi) प्रखंड के कई गावो में सोहराई पर्व के अवसर पर बरद भिड़का कार्यक्रम किया गया। बरद भिड़का कार्यक्रम में गांव के मैदान में खूंटा गाड़ कर मोटे रस्सी से बैल को बांध कर ढोल नगाड़े बजा कर नचाया जाता है। इस कार्यक्रम को गांव के हर उम्र के लोग मिलकर करते है। गांव की महिला खूंटा को विधिवत पूजन करते है फिर बरद भिड़का कार्यक्रम करते है। प्रखंड के सिगिद,तेलाईपीडी, पोआदिरी सहित कई गांव में कार्यक्रम को उल्लास के साथ किया गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم