ताइकवांडो में गेाल्ड जीतनेवालों का स्कूल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

angara(ranchi)  जीपी उच्च विद्यालय हेसल में शनिवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ताइक्वांडो सीनियर चैंपियनशिप 2023 में 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतने स्कूल के विद्यार्थियों का भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया गया। ताइक्वांडो चैंपियनशिप-23 कुमैठा स्टेडियम, देवघर में 8 -10 नवंबर तक खेला गया था। मनीष कुमार महतो गोल्ड मेडल, नीरज बेदिया गोल्ड मेडल, शशि मुंडा गोल्ड मेडल, आर्यन कुमार गोल्ड मेडल, बबली कुमारी गोल्ड मेडल, भारती कुमारी सिल्वर मेडल, अंकुश नाग सिल्वर मेडल और रितेश कुमार महतो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले का अभिनंदन किया गया। स्वागत के लिए विद्यालय के सचिव सह पूर्व रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी तथा डॉ कुमुदकला मेहता, प्राचार्य ब्रजेश कुमार महतो, सखीचंद महतो सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم