angara(ranchi) अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग के नारायण सोसो के समीप मोड़ पर शनिवार की दोपहर तीन बजे एक क्रेन और मारुति इको कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में कार चला रहे बुटी मोड़ निवासी कृष्णा महतो घायल हो गए। बताया जाता है कि बूटी निवासी कृष्णा महतो गेतलसूद से अपने कार में सवार होकर अनगड़ा होते हुए अपने घर जा रहा था। इसी बीच नारायण सोसो स्कूल मोड़ में विपरीत दिशा से आ रही क्रेन से सीधी टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर थानेदार दिलेश्वर कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सीएचसी अनगड़ा भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
क्रेन और कार की सीधी टक्कर में बुटी मोड़ का एक युवक हुआ घायल
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.