 |
| संकल्प लेते प्रशिक्षु शिक्षक |
angara(ranchi) जेडी नेशनल बीएड कालेज अनगड़ा में शुक्रवार को एकता दिवस गोष्ठी का आयोजन किया गया। सरदार पटेल की जयंती के मौके पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका आयोजन एनएसएस इकाई ने किया। मौके पर सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को देश की एकता को लेकर अपने आप को समर्पित करने की भाव को लेकर संकल्प दिलाया गया। साथ ही सरदार पटेल की जीवनी व इनके द्वारा भारत का किये गये अखंड स्वरूप का जानकारी दी गई।
कालेज की विभागीय एचओडी प्रियंका जायसवाल ने कहा कि आज भारत का जो भौगोलिक स्वरूप दिख रहा है वह सरदार पटेल की देन है। सरदार पटेल की सूझबूझ व कूटनीति के कारण की पांच सौ से अधिक रियासतों का देश में विलय संभव हो पाया। ऐसे महापुरूष युगों में एक ही बार जन्म लेते है। इनकी जीवनी से सीख लेने की जरूरत है।
इस मौके पर एनएसएस के प्रोग्राम आफिसर विनीता कोनगाड़ी, फैकल्टी राजकुमार महतो, डा. ठाकुर अरूणिमा सिंह, हीरालाल यादव, प्रीति प्रिया, चुमकी राय, सुनीता कुमारी, अमरजीत कुमार, स्वीटी टोप्पो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.