big breaking: पत्नी की हत्या कर शव को गाड़ा, हत्या के आरोप से बचने के लिए पांच दिन बाद कराया सनहा

 

मृतका सविता देवी
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंतुबेड़ा में शंकर महतो ने अपनी पत्नी सविता देवी(25) की डंडा से मारकर हत्या करके शव को अपने धान खेत के किनारे दफना दिया। घटना के बारह दिन बाद मामले का खुलासा तब हुआ जब शव मिटटी के बाहर आ गया। शव को कुत्ता नोच रहा था। गुरूवार की देर रात शव को अनगड़ा के अंचल पदाधिकारी राजू कमल की उपस्थिति में खेत से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। अनगड़ा थाना की पुलिस ने आरोपित पति शंकर महतो को गिरफतार कर लिया है। पुलिसिया पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाठी व कुदाल बरामद किया गया। सिल्ली डीएसपी ख्रीस्टोफर केरकेटटा आरोपित से पूछताछ कर रहे है। 

क्या है घटना: 20 अक्टूबर को शंकर अपनी पत्नी सविता के साथ पास में स्थित अपने खेतों में गयी थी। दोनों खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान शंकर शराब पीने के लिए जाने लगा, सविता ने उसे रोका व शराब पीने से मना किया। गुस्से में आकर शंकर ने सविता के सिर पर लाठी से प्रहार कियाञ जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शाम में शव को उठाकर खेत के किनारे गड्ढे खोदकर उसमें दफन कर दिया। जिंतुबेड़ा निवासी शंकर महतो का विवाह डेढ़ साल पहले पिठोरिया थाना क्षेत्र के सिद्दी, चंदवे निवासी सविता के साथ हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि शंकर हमेशा शराब के नशे में सविता के साथ मारपीट करता था। 

 पांच दिन बाद दर्ज कराया पत्नी की गुमसुदगी का मामला 

शंकर ने सविता की हत्या 20 अक्टूबर को ही कर दिया। लेकिन घटना के पांच दिन बाद 25 अक्टूबर को अनगड़ा थाना में सविता के गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया। इसके बाद स्वयं अपने सगे संबंधियों के यहां सविता को खोजबीन करने लगा। पत्नी को खोज देने का पुलिस पर भी लगातार दबाव बनाता रहा। जिससे उसपर हत्या का शक ना रहे। 

मिटटी के कटाव से दफन शव का पैर बाहर निकला, मामले का हुआ खुलासा 

गडढा से निकाला गया सविता देवी का शव
खेत के पानी से लगातार हो रहे मिटटी के कटाव के कारण 2 नवंबर को दफन शव का एक पैर बाहर निकल गया। कुत्ते शव को नोचने लगे। इस घटना से मामला का खुलासा हुआ। शुरूआती पूछताछ में शंकर ने पत्नी की हत्या करने से साफ इंकार कर दिया। बाद में कड़ाई से पूछताछ की गई तो शंकर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم