सिल्ली: तस्करी के लिए नदी किनारे डंप किया जा रहा बालू

तस्करी के लिए राढ़ू नदी के झाबरी घाट के समीप डंप बालू 
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi)  सिल्ली विधानसभा के विभिन्न नदी घाटों में बालू माफियाओं द्वारा पिछले कई दिनों से अवैध रूप से बालू डंप कर रहे हैं। संभवतः जल्द ही  बालू का कारोबार प्रारंभ हो जाएगा। इसकी तैयारी पिछले 10 दिनों से बालू माफियाओं द्वारा की जा रही है। ज्ञात हो की पिछले 20 अक्टूबर को अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त पाए जाने के आरोप में तत्काल के सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप को निलंबित कर किया गया। तब से अवैध बालू का कारोबार क्षेत्र में बंद था। क्षेत्र के बालू की मांग बड़े शहरों में काफी है। यहां की बालू उच्च क्वालिटी के होने के कारण बालू माफियां द्वारा ऊंची कीमत में बेचा जाता है। 

अवैध रूप से बालू उत्खनन क्षेत्र के श्याम नगर घाट, झाबरी घाट पर दो जगह, बसाहातू घाट, कोका लगाम, तेंतला, मुरी के आस पास, मारदु, कोचों, सिलीडीह, बुड़ाआम के आस पास आदि जगहों पर डंप किया गया है।

प्रतिदिन क्षेत्र से लगभग 100 से अधिक हाइवा ट्रक ट्रर्बो से बालू बाहर जाता है। जिससे प्रतिमाह लाखों रुपया के राजस्व की हानि  हो रही है। परन्तु इन कारोबार में प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को प्रतिदिन मोटी रकम प्राप्त होती है। यह कारोबार दिन ढलते ही देर शाम से अहले सुबह तक चलता है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم