 |
| परीक्षा देते बच्चें |
silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड के 33 विद्यालयों में शुक्रवार को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों का सर्वे, स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे 2023 परख परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कक्षा 3, 6 तथा 9 के 1500 छात्र छात्राएं शामिल हुए। इसमें भाषा और गणित की प्रश्न पूछे गए। परीक्षा ओएमआर शीट पर लिया गया। राज्य के विभिन्न बीएड कालेजों के आए प्रशिक्षुओं ने इसकी परीक्षा ली। परीक्षा का निरीक्षण व अनुश्रवण बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी एवं सीआरपी के द्वारा किया गया।
विभाग के बीपीओ मनोज कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एनसीआरटी द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण करने के लिए है, ताकि छात्र की दक्षताओं का विकास करने के लिए नीति निर्माण किया जा सके। स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे को परख परीक्षा का नाम दिया गया है। परख परीक्षा आधारित सर्वे में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को शामिल किया गया है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.