सिल्ली में पदक विजेता खिलाड़ियों के स्वागत में निकला रोड शो

silli(ranchi)  गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेता खिलाड़ियों के बुधवार शाम को सिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। जिसमे बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी के रजत पदक विजेता तीरंदाज दीप्ति कुमारी, अग्नि कुमारी, कांस्य पदक विजेता रोहित कुमार एवं वुशु एकेडमी के रजत पदक विजेता वुशु खिलाड़ी शशिकांत महतो शामिल थे। इस दौरान सिल्ली ग्राम विकास विद्यालय के समीप एकेडमी के खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर कर स्वागत किया। इस दौरान  डीजे एवं आतिशबाजी  के बीच सिल्ली ग्राम विकास विद्यालय के समीप से एकेडमी परीसर तक रोड शो निकाला गया। सड़क किनारे खड़े  लोगों ने पदक विजेता खिलाड़ियों कर फुल माला पहनाकर कर  स्वागत किया।  रोड शो के दौरान पदक विजेता खिलाड़ी भीड़ व स्नेह देख अभिभूत दिखे और हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर रांची विश्वविद्यालय के चंचल भट्टाचार्य, कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, रोहित कोइरी, वुशु कोच वाहिद अली एवं एकेडमी के सभी खिलाड़ी शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم