silli(ranchi) सिल्ली के लोवापीड़ी में पिछले 5 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर को लेकर उपभोक्ताओं ने बुधवार को विधायक सुदेश कुमार महतो से मुलाकात कर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। विधायक ने जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि ट्रांसफार्मर पिछले रविवार को ही खराब हो गया है। इससे पूर्व ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति में कभी कम तो कभी ज्यादा वोल्टेज के कारण लोगों के विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। ट्रांसफार्मर खराब की सूचना विद्युत विभाग को दी भी गई है। परंतु विभाग के द्वारा कोई पहल नहीं किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को मुसीबत झेलनी पड़ रही हैं।
5 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
.jpeg)
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.