angara(ranchi) सिकिदिरी में चल रही जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव में मंगलवार को 100 मीटर फर्राटा दौड़ बालिका सीनियर का गोल्ड खुशबू कुमारी ने जीता। जबकी सिल्वर दिया थापा क्षेत्री व ब्रांज सुषमा कुमारी ने जीता। 100 मीटर सब जूनियर फर्राटा दौड़ का गोल्ड रितेश साहू, सिल्वर साहिल करमाली, ब्रांज महेंद्र भोगता, 150 मीटर जूनियर प्रियंका कुमारी को गोल्ड, सिल्वर रिया कुमारी, ब्रांज सोनाली कुमारी, सब जूनियर 150 मीटर शीतल जायसवाल को गोल्ड, सिल्वर सुषमा कुमारी, ब्रांज श्रेया कुमारी, 150 मीटर सब जूनियर बालक साहिल करमाली गोल्ड, सिल्वर रितेश साहू, ब्रांज आशुतोष करमाली, अंडर-10 बालक बैडमिंटन में अंश करमाली को गोल्ड, सिल्वर आयुष करमाली, ब्रांज अनूप कुमार गुप्ता, अंडर-10 बालिका बैडमिंटन का गोल्ड सेजल जायसवाल, सिल्वर रूपाली जायसवाल व ब्रांज आयशा प्रवीण को मिला।
मुख्य अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी व भाजयुमो प्रदेश मंत्री अजातशत्रु, विशिष्ट अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी व आइपीएल केकेआर टीम के सदस्य रहे एसपी गौतम, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के पुत्र पीयूष चौधरी, भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी श्लोक वशिष्ठ, एसआरएचपी के भंडारपाल विनय झा ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार, महासचिव सत्यपाल राउत, कोषाध्यक्ष रमण कुमार, अमन जायसवाल, पिंकी कुमारी, रोहित क्षेत्री, विजय सिंह, कुंती देवी, संजय राणा, संजू गोस्वामी, संदीप कुमार वर्मा, विजय रजवार, रवि करमाली, विवेक, रोहित कपटदार, अमित मुंडा, ऋषभ कार्की, पुनीत, रितेश सहित अन्य उपस्थित थे।
कैमरे की नजर से:

.jpeg)







إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.