angara(ranchi) गेतलसूद ब्लौरा में मंगलवार को सोहराय जतरा का आयोजन किया गया। पाहन राजेश पाहन ने पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरनाथ चौधरी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा, भाजपा नेता रामसाय मुण्डा, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, गेतलसूद मुखिया शांति मुण्डा, उपमुखिया शंकर बैठा, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो थे। जतरा में लेंभाटोली, परासटोली, करंजटोली, भाकुटुंगरी, बजरंग चौक, ब्लौरा, रेशम, बीसा की खोरहा टीम शामिल हुई। सभी ने अखरा संस्कृति को बचाने का संकल्प लिया। जतरा में शामिल हुई सभी खोरहा टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर मुण्डा व संचालन शिवा महतो ने की। विधायक राजेश कच्छप ने जतरा स्थल की पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि अखरा संस्कृति को बचाने की जरूरत है। अखरा झारखंड की जीवन दर्शन है। अमरनाथ चौधरी ने कहा कि सोहराय जतरा झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शिवदास गोस्वामी, सुनील महतो, नंदलाल राम, विक्रात तिवारी, जितेन्द्र उरांव, बंधन मुण्डा सहित सचिव रामू उरांव, कोषाध्यक्ष शिशु उरांव, गणेश महतो, शनिका उरांव, हेमंत महतो, गुलू उरांव, नटराज उरांव, बसंती कच्छप, सोनी टोप्पो, सुनामी कच्छप, आशाराम महतो, बंधन टोप्पो सहित अन्य उपस्थित थे।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.