 |
| जांच करते बीपीओ कृष्णा हेम्ब्रम |
silli(ranchi) सिल्ली ग्राम विकास मध्य विद्यालय में मध्याहन (एमडीएम) भोजन में अनियमितता की शिकायत को लेकर शुक्रवार को बीपीओ कृष्णा हेंब्रम ने मामले की जांच की। विद्यालय का निरीक्षण कर माता समिति के सदस्य संयोजिका एवं विद्यालय के छात्राओं से पूछताछ किया। विद्यालय के सचिव सह प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह देव् से भी जानकारी प्राप्त किया।
बीपीओ कृष्णा हेंब्रम ने बताया कि जांच की रिपोर्ट बीईओ को सौंपेंगे। बीईओ अभी रांची में चल रहे हॉकी खेल के लिए स्टेडियम में पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किये गये है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात कि
पिछले दिनों प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी सोमवार को विद्यालय में पहुंचे एवं मध्यान भोजन अनियमिता को लेकर जांच की थी। जहां उन्होंने पाया कि पांच से अधिक बच्चों को मध्यान भोजन नहीं मिला है। बीपीओ कृष्ण हेंब्रम के निरीक्षण के दौरान माता समिति के उपाध्यक्ष उर्मिला देवी, जितेंद्र चौधरी राजेन चौधरी, आलो देवी आदि सदस्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.