GA4-314340326 विवाद का हल: कुच्चू में महीनों से चल रही भूमि विवाद का हुआ निपटारा

विवाद का हल: कुच्चू में महीनों से चल रही भूमि विवाद का हुआ निपटारा

angara(ranchi) कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया के प्रयास से महीनों से चला आ रहा जमीन विवाद का गुरूवार को निपटारा हो गया। जमीन विवाद के निपटारा को लेकर कुच्चू पंचायत सचिवालय में दोनों पक्ष के लोगों व ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया सहदेव बेदिया ने की। विवाद मदनलाल बेदिया, सुकरा बेदिया, राजेन बेदिया, सबरन बेदिया, सुरेन बेदिया, सोनाराम बेदिया ग्राम डीमरा व बेंजामिन खलखो, सनियल खलखो, मेंजस खलखो, इरबाडीह कुच्चू के बीच चल रहा था। निर्णय हुआ कि खाता नंबर 138 प्लाट नंबर 1956, 1957, 1958 कुल रकबा 25.43 एकड़ भूमि में गलत तरीके से खाता नंबर व प्लाट का इंट्री होने के कारण इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।  कोर्ट के आदेश को सक्षम न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। सक्षम न्यायालय जब तक इस मामले में कोई निर्णय नही देता है दोनों पक्ष के लोग आपसी भाईचारा के साथ मिलजुलकर रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पंसस जान तिग्गा, बालेश्वर बेदिया, मकरसिंह मुण्डा, श्यामसुंदर बेदिया, सुखलाल बेदिया, जयराम महली, एतवा बेदिया, शंकर बेदिया, गंभीर सिंह मु ण्डा, मांगु बेदिया, सावना बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم