![]() |
| वैज्ञानिक स्नेहा |
पांच सालों से झारखंड सरकार के फोरेंसिक विभाग में थी सहायक वैज्ञानिक
इस से पूर्व स्नेहा झारखंड सरकार के फोरेंसिक विभाग में पिछले लगभग 5 सालों से सहायक वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत थी। इनकी स्कूली शिक्षा मध्य विद्यालय कोंचो तथा मैट्रिक प्रोजेक्ट बालिका उच्च विधालय सिल्ली से हुई है। इन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज, रांची से एमएससी (रसायनशास्त्र) तक की पढ़ाई की है। स्नातकोत्तर में स्नेहा को रसायनशास्त्र विषय के लिए गोल्ड मेडल भी मिला है। फोरेंसिक विभाग रांची रहते हुए भी इन्होंने हार नहीं मानी एवं कुछ इससे भी आगे जाने की ठान लिया। तथा प्रथम प्रयास में ही उन्होंने बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा में सफलता मिला। जिसका रिजल्ट पिछले 3 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित हुआ। बहुत जल्द वो बिहार सरकार के फोरेन्सिक विभाग में वरीय वैज्ञानिक के पद संभालेगी।
सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने दी बधाई
ज्ञात हो की भारत की पहली महिला फोरेंसिक वैज्ञानिक रुकमणी कृष्णमूर्ति ने पुरुष प्रधान समाज में अपनी जगह बनाई थी। इससे पूर्व भी कोचो गांव से वर्ष 2021 में रितेश कुमार महतो जिन्होंने यूपीएससी के सफल अभ्यर्थी बने थे। स्नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता के साथ दोस्तो के अलावा गुरुजनों को दिया है। उनके इस सफलता पर स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, आजसू जिला सोशल मीडिया प्रभारी नंदकिशोर महतो, मुखिया सोमबारी देवी आदि बधाई दी है।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.