GA4-314340326 त्राहिमाम: बेरमो सीसीएल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ प्रधान मंत्री मोदी को लिखा पत्र

त्राहिमाम: बेरमो सीसीएल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ प्रधान मंत्री मोदी को लिखा पत्र

 bermo(ranchi)  बोकारो जिला बेरमो प्रखंड के सीसीएल प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सह आजसू केंद्रीय सचिव सह अखिल झारखंड श्रमिकसंघ बेरमो प्रभारी संतोष कुमार महतो ने पत्र लिखा। पत्र में  लिखा कि सीसीएल प्रबंधक द्वारा विस्थापित परिवार को झूठे मुकदमा में फंसा कर डरा धमका कर जबरन जमीन हड़प कर सीसीएल का करोड़ रुपए का स्लरी कोयला को मिट्टी से ढका जा रहा है। मंदिर परिसर में स्थापित भगवान कि प्रतिमा को भी अभी तक पुन:स्थापित नही किया गया। विस्थापित परिवार को डरा धमका कर झुठे सपना दिखा कर मंदिर की उक्त प्रतिमा को दामोदर नदी में विसर्जन करा देने से हिन्दू धर्म को ठेस पहुंचा है। पत्र में कहा गया कि जिन विस्थापितों से जमीन लेकर सीसीएल कोयला उत्पादन कर रहा है उन्ही विस्थापितों को झूठे मुकदमे में फंसाने का भी काम कर रहा है। सीसीएल प्रबंधन आरएण्डआर योजना के तहत विस्थापित गांव में मूलभूत सुविधा भी नही दे रहा है। आज भी विस्थापित परिवारों को शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। खासमहाल, गोविंदपुर, कारो, अमलो .तारमी. कारीपानी आदि के विस्थापित परिवार दर -दर भटकने की मजबूर है। अंबेडकर कॉलोनी के क्वार्टर पर अवैध कब्जा हो गया है। इस पर जीएम को ध्यान नही है।  वाशरी का रिजेक्ट कोयला जो दामोदर नदी के किनारे पड़ा हुआ था, उसे बेचा जा रहा है। संतोष महतो ने उक्त मुददो के अलावा कई अन्य विषय परे प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान आकृष्ट कराया। 

वीडीओ देखे: 





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم