क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश का सिलसिला का असर अब देखने को मिल रहा है। पहले दिन तो बारिश को खेती के लिए संजीवनी माना जा रहा था वहीं लगातार बारिश होने के कारण अब इसका दुष्प्रभाव भी सामने आने लगा है। तेज बारिश के साथ हवा चलने से क्षेत्र में खेतों लगाई गई पत्ता गोभी, पालक, मिर्ची समेत अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में पानी अधिक भर जाने सब्जी के पौधे गल गया है तो कुछ पीली पड़ने के साथ सड़ने लगी है।
जोबला गांव के किसान संजय कोईरी ने बताया कि खेतों में बंदगोभी (पत्ता गोभी) फसल की पौध तैयार कर खेतों में रोपाई कराई थी। रोपाई के एक सप्ताह बाद ही बारिश हो गई है। जिससे खेतों में अधिक पानी भर जाने से फसल खराब होने लगी है। लेकिन शनिवार को दिनभर धूप निकलने से किसानों ने कुछ राहत की सास ली है। किसान खेतों में जमा बरसाती पानी की निकासी कर फसलों को बर्बाद होने से बचाने की कोशिश में लगे हैं।



إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.