Silli(ranchi) सिल्ली लुपुंग टोला निवासी मनीष गुप्ता को रांची लालगुटवा स्थित वन उत्पादकता संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। वे लालगुटवा वन उत्पादकता संस्थान में कार्यरत हैं। उन्हें यह सम्मान 14 से 30 सितंबर तक चले हिंदी पखवाड़ा दिवस पर कार्यालय के वर्ष भर कार्यों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनके संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में वन उत्पादकता संस्थान, रांची के निदेशक डॉ अमित पांडे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस का मूल उद्देश्य हिन्दी भाषा के लिए विकास की भावना को लोगों में केवल हिन्दी दिवस तक ही सीमित न कर उसे और अधिक बृहद रुप देना होगा। हिन्दी भाषा पूरे दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। अंग्रेजी भाषा के बढ़ते महत्व और हिंदी के प्रचलन में कमी को देखते हुए भी हिंदी दिवस मनाया जाता है, ताकि हिंदी की अनदेखी को रोका जा सके। आम बोलचाल में हिंदी भाषा का उपयोग कम होने लगा है, इसे बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों को हिंदी के प्रति प्रेरित करने के लिए भी हिंदी दिवस मनाया जाता है। भविष्य में हिंदी भाषा के विलुप्त होने की भी संभावना अधिक बढ़ गयी है। जिससे वे सभी अपने कर्तव्य का पालन कर हिन्दी भाषा को भविष्य में विलुप्त होने से बचा सकें। इस मौके पर संस्थान के पदाधिकारी एवं कर्मचारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सिल्ली के मनीष गुप्ता हुए सम्मानित
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.