Angara (ranchi) पैका पंचायत के जरगा, कुसुम टोली और महुवाढीपा में लंपी बीमारी को लेकर पशुओं के लिए वृहत टीकाकरण कार्यक्रम शनिवार को चलाया गया। टीकाकरण कार्यक्रम में पशु चिकित्सक डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में 200 से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया गया। उन्होने बताया कि जरगा में करीब चार से पांच पशु लंपी बीमारी से पीड़ित पाए गए। जरगा गांव में शत प्रतिशत पशुओं का टैगिंग के साथ टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण टीम में मनोरंजन कुंवर,बजरंग उरांव,श्रीकांत गुप्ता,गीता कुमारी व पैका की मुखिया शामिल थे।
जरगा में लंपी वायरस फैलने के बाद शत प्रतिशत पशुओं का हुआ टीकाकरण।
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.