 |
| मृतका मालती देवी अपने पति अनिल के साथ(फाइल फोटो) |
angara(ranchi) सिकिदिरी थाना क्षेत्र के एक स्थानीय अखबार के पत्रकार कुटे निवासी अनिल महतो उर्फ अनिल राज पर अपनी पत्नी मालती देवी(32) की हत्या का आरोप लगाते हुए सिकिदिरी थाने में गुरूवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। घटना बुधवार रात की है। इस संबंध में मृतका मालती देवी के भाई कांके थाना क्षेत्र के सुकरहुटू निवासी अनुज कुमार महतो ने सिकिदिरी थाना में अनिल कुमार महतो, ओरमांझी थाना क्षेत्र के कुच्चू निवासी उसके बहनोई विष्णु महतो व अनिल की कथित प्रेमिका के खिलाफ मालती देवी का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि वर्ष 2010 में सुकरहुटू निवासी मालती की शादी अनिल महतो से हुई थी। शादी के बाद से ही अनिल अपनी पत्नी के साथ लगातार मारपीट और उसे प्रताड़ित करता आ रहा था। यह भी आरोप लगाया गया कि अनिल का गांव के ही एक महिला के साथ अवैध संबंध था। बुधवार की रात उक्त तीनों लोगों ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में सिकिदिरी थाना की पुलिस ने अनिल महतो को गिरफतार कर लिया है। इधर आरोपित अनिल महतो ने बताया कि रात में उसकी पत्नी ने पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हमारे बीच कोई विवाद नहीं था। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे है। सिकिदिरी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि ने बताया कि आवेदन के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.