GA4-314340326 बालू के खेल में नप गए सिल्ली थाना प्रभारी, निलंबित

बालू के खेल में नप गए सिल्ली थाना प्रभारी, निलंबित

आकाशदीप
silli(ranchi) : रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने बालू के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में शुक्रवार को सिल्ली के थाना प्रभारी आकाश दीप को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ऑफिस से इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि बालू के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के आदेश पर अमल करने की जगह सिल्ली के थाना प्रभारी आकाशदीप खुद इस अवैध काम में संलिप्त थे। सिल्ली डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने अपनी जांच में आरोप को सही पाया था, जिसके आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। बताया जाता है निलंबन अवधि में उन्हें जीवन यापन भत्ता मिलेगा। इस अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र रांची रहेगा।

थाना प्रभारी का निलंबन चर्चा में 

 सिल्ली थाना प्रभारी आकाश दीप के निलंबन पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सिल्ली में बालू का अवैध कारोबार कोई नया नहीं है, बल्कि वर्षों से चलता आ रहा है। सबको मालूम है कि सिल्ली में चल रहे बालू के अवैध कारोबार में नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारी औऱ राजनेताओं के संरक्षण में चल रहा है। सबका  अपना-अपना व्यक्तिगत प्रभाव के अनुसार प्रति ट्रिप रेट फिक्स है, अवैध उगाही के लिए करीबी लोगों को रखा गया है। लेकिन, अकेले सबका ठीकरा थाना प्रभारी पर फोड़ दिया गया है।

राहे थाना क्षेत्र से जा रहा था अवैध बालू 

जानकारी के अनुसार, एसएसपी ने सिल्ली थाना प्रभारी आकाश दीप को इसलिए निलंबित किया है कि 14 अक्टूबर की देर रात एक बजे के करीब अनगड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार के नेतृत्व में अवैध बालू लदे पांच हाइवा को रांची-मुरी मार्ग पर बरवादाग के पास पकड़ा था। पांचों हाइवा (जेएच 10 बीबी 4003, जेएच 01डीपी 3008, जेएच 01सीवाई 6793,  जेएच 19सी 0329 व जेएच 01 एफडी 4103)  राहे थाना क्षेत्र के बासाहातू बालू घाट से अवैध रूप से बालू लादकर रांची की ओर जा रहे थे। 

Sand game: Silli police station in-charge suspended



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم