silli(ranchi) सिल्ली बिरसा मुंडा तीरंदाज सेंटर के 7 तीरंदाज गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेंगे। चयनित तीरंदाजो में लक्ष्मी कुमारी, वर्षा खालको, दीप्ति कुमारी, अघनी कुमारी, अनिता कुमारी, मोहित कुमार व रोहित कुमार शामिल है। शनिवार को कोच शिशिर महतो के साथ सभी खिलाड़ी गोवा के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पुर्व सभी खिलाड़ियों ने रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो और संघ के अध्यक्ष नेहा महतो से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सुदेश महतो एवं नेहा महतो ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी । अंतरराष्ट्रीय कोच प्रकाश राम ने बताया कि राष्ट्रीय खेल 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा के मापुसा, मडगांव , पणजी, पोंडा और वास्को में आयोजित किया गया है।
सिल्ली के 7 तीरंदाज राष्ट्रीय खेल में शामिल होने के लिए हुए रवाना
NovbhaskarHundrufall
0

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.