 |
| चान्हो में रावण का पुतला। |
Chanho (Ranchi): राजधानी रांची से 40 किलोमीटर दूर चान्हो प्रखंड के बिजुपाड़ा टांगर में मंगलवार को विजयादशमी के दिन रावण दहन किया गया।जिसे देखने के लिए आसपास के गांव के सैकड़ों लोग पहुंचे थे।जिप सदस्य आशुतोष तिवारी ने कमिटी के सदस्यों के साथ मिलकर रावण के पुतले को जलाया और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देते हुए कहा की हमे अपने मन के अंदर छिपे रावण रूपी बुराई को भी निकाल कर बाहर करना होगा,तभी हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते है।आपको बता दे कि चान्हो प्रखंड में बीजूपाड़ा के साथ साथ ताला और पतरातु में भी रावण दहन किया जाता है। वहीं बीजूपाड़ा, चान्हो बाजारटांड़ , ओपा, सोस, ताला, करकट, पतरातु, चामा, चोरिया, चोरिया मोड़ सहित कुल 13 जगहों पर पंडाल बनाकर सार्वजनिक पूजा की जाती है। मंगलवार को बीजुपाड़ा में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में कमिटी के अध्यक्ष संतोष साहू, उपेंद्र साहू, विनय कुमार, अशोक साहु,सुजीत गुप्ता, नितेश कुमार, भूषण साहू, अनुप कुमार, विक्की सोनी, पवन वर्मा, मो. मोजीबुल्लाह, इरशाद खान, मो. इस्तियाक आदि मौजूद थे।
रावण दहन का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें: चान्हो में रावण दहन...
Ravana burnt to ashes in the presence of thousands of people in Chanho
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.