GA4-314340326 सहैदा मोड़ में 25 अक्टूबर को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

सहैदा मोड़ में 25 अक्टूबर को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

Angara (ranchi) झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोगता 25 अक्टूबर अपराहन 4 बजे सहैदा मोड़ में रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे। इसकी पूरी तैयारी कर की गई है। विशिष्ठ अतिथि कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा है। इसका आयोजन देवी मंडप पूजा समिति सहैदा के द्वारा किया जा रहा है। अध्यक्ष पारसनाथ भोगता ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुरी के प्रसिद्ध कलाकार चिंता देवी व राजदेव नायक अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर की गई है। स्टेज का निर्माण कर दिया गया है। मंगलवार को अध्यक्ष पारसनाथ भोगता, उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, सचिव नंदलाल राम, सहसचिव श्रीनाथ महतो, कोषाध्यक्ष जयनंदन सिंह, सहकोषाध्यक्ष महावीर भोगता, प्रवक्ता शिवधर रजवार, सह प्रवक्ता मनोज पाहन, मुख्य संरक्षक विनोद रजवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चल रही तैयारी का जायजा लिया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم