GA4-314340326 राहे ओपी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

राहे ओपी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

 rahe(ranchi) ओपी परिसर में सोमवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक प्रभारी रामरेखा पासवान के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दुर्गा पूजा को शांति पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कई बिन्दुओं पर चर्चा किया गया। पूजा के दौरान पूर्ण रूप में शराब बंदी, बाजार में पार्किंग, यातायात व्यवस्था, सफाई, पर चर्चा हुआ। प्रभारी ने निर्देश दिए कि पूर्ण शराब बंदी के साथ सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रहेगी। पूजा कमिटी साउंड सिस्टम पर नियंत्रण करेंगे, कोई भी भड़काऊ गाना नहीं बजेगा। विसर्जन पर रूट तय किया जाएगा । सभी पूजा पंडाल में वालंटियर तैनात रहेंगे। जरूरत के अनुसार पुलिस बल उपलब्ध किया जाएगा।  बैठक में बीडीओ सह सीओ हारून रशीद ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की नजर रहेगी। कोई भी अप्रिय स्थिति की सूचना प्रशासन को तुरंत दे। मौके पर एसआई विगेश कुमार राय, एएसआई रामपुकार बैठा, मनोज चटर्जी, सुशांत सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, रंग बहादुर महतो, क्षेत्र मोहन महतो, लहरु महली, मुखिया पांडू मुंडा, कृष्णा पातर, कलावती देवी, भजोहरी महतो आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم