rahe(ranchi) विधायक सुदेश महतो ने सोमवार को राहे प्रखंड के हाथी प्रभावित लोवाहातू पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किये।लोवाहातू पंचायत के समीप ही जंगल में हाथियों का झुंड एक पखवाड़े से डेरा जमाये हुए है। हाथियों ने 70 एकड़ से अधिक खेत में धान फसल को नुकसान किया है। विधायक सुदेश महतो किसानों के दुख में शामिल हुये। हर किसान से पीड़ा सुने। खेत मे जाकर नुकसान को देखे। चुतरुडीह खेल मैदान में सामूहिक रूप में ग्रामीणों ओर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान पर चर्चा किये।
सुदेश महतो ने हाथी के आतंक से निजात दिलाने को लेकर की अधिकारियों से बात
हाथी भागने पर हो रहे परेशानी, फसल नुकसान, मुआवजा की स्थिति को लेकर दूरभाष से डीएफओ से बात किये। किसानों को आश्वस्त किये की समय पर मुआवजा दिया जायेगा। हाथी भागने ओर गांव -फसल को सुरक्षित रखने को लेकर हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। इस दौरान गांव में टॉर्च ओर फटाखे का भी वितरण किया गया। विधायक ने आश्वस्त किया कि किसानों के दुख में शामिल है, हर सम्भव मदद किया जायेगा। मौके पर बीडीओ हारून रशीद, प्रभारी वनपाल राजू महतो, प्रभारी संजय सिद्धार्थ, रंगबहादुर महतो, किरीटी महतो सहित ग्रामीण मौजूद थे।

.jpeg)
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.