![]() |
| फुटबाल व हॉकी के लीजेंड एक साथ सिल्ली में |
झारखंड प्रीमियर लीग के प्रदर्शनी मैच में बुधवार को झारखंड की धरती में पहली बार सिल्ली स्टेडियम में फुटबाल व हॉकी के लीजेंड एक साथ खेलते नजर आए। उद्घाटन मैच के बाद झारखंड प्रीमियर लीग का पहला मैच तेलंगाना टाइटंस एवं एचएलएम स्पॉटिंग के बीच खेला गया। दोनों टीमो के खिलाडियों ने खेल का उम्दा प्रदर्शन किया। जिसमे एचएलएम स्पॉटिंग को 2_1 से हराया। दर्शकों ने भी झमाझम हो रही वर्षा के बावजूद भी खेल का आनंद लिया। लीग में आठ टीम शामिल है। इस मौके पर गोमिया विधायक लंबोदर महतो, चंदनक्यारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक, जुगसलाई के पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस, ईचागढ़ के समाजसेवी हरेलाल महतो, रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष वीना चौधरी, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, ब्रजेश प्रसाद, पवित्र मित्रा, खेल प्रभारी काली महतो, सुनील महली, मनमोहन सिंह मुण्डा, अंगद महली, राजू महतो, चन्दन मिश्रा, रामू कुमार, दीपक कुमार महतो, गुहीराम बेदिया, संतोष महतो, दुखी सिंह मुण्डा, लक्षू महतो, मिथिलेश कुमार महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रदर्शनी मैच में बाईचुंग इलेवन 3_2 से जीता
प्रदर्शनी मैच में येलो ब्लू की जर्सी में एम विजन इलेवन एवं रेड ब्लू की टीम में बाइचुंग इलेवन की टीम के बीच रोमांचक मैच हुआ। बाइचुंग इलेवन ने यह मैच तीन दो के मुकाबले से मैच जीत लिया। मैच के दौरान बाइचुंग भूटिया, एम विजयन और सुदेश महतो ने उम्दा प्रदर्शन किया। मैदान में एम विजयन की टीम ने कई बार भूटिया की टीम पर बढ़िया दबाव बनाया लेकिन जीत बाइचुंग इलेवन की हुई।
लीजेंड व समकालीन स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित थी दोनों टीमें
इस मैच में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया, आई एम विजयन, जो पॉल अनचेरी, पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी एम बी नेल्सन, अब्दुल खालिक, मनजीत सिंह, आसिफ साहिर, आबिद हुसैन, अमित दास, अनित घोष, गौतम घोष, एल लोलेन्द्रों सिंह, एम बीजेन सिंह, के रतन सिंह, तौसीफ जमाल, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्ले, अब्दुल खालिक, रत्न सिंह, बिजेन सिंह, मंजीत सिंह, सुशील कुमार, नेल्सन एम वी, आशिफ साहिर, अनित घोष, अमित दास, गौतम घोष, आदिब हुसैन, तौसीफ जमाल सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो एवं उनके पुत्र शौर्य सिद्धार्थ ने अपना खेल का जलवा दिखाया।
जेपीएल से झारखंड में फ़ुटबॉल की पहचान बढ़ेगी : सुदेश कुमार महतो
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि खेल एक साधना है। खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेना अपनी छुपी क्षमता को तराशने का सशक्त माध्यम है। यह लीग फुटबाल के क्षेत्र में झारखंड की पहचान बढायेगा। इसका आयोजन ही देश के नामचीन खिलाड़ियों के साथ स्थानीय प्रतिभा को को सामने लाने की है। देश के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने से फुटबाल का स्किल और विकसित होगा। इससे राज्य की पहचान बढ़ेगी।
जेपीएल जैसे आयोजन से प्रतिभा निखरती है: बाईचुंग भूटिया
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा कि झारखंड प्रतिभावान खिलाड़ियों की उर्वरा धरती रही है। ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों का प्रदर्शन और निखरता है।
हॉकी के साथ अब फुटबाल है झारखंड की पहचान: धनराज पिल्लई
हॉकी के जादूगर नाम से प्रसिद्ध धनराज पिल्ले ने मौके पर उपस्थित हॉकी खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हॉकी में शुरू से ही झारखंड ने एक से बढ़कर एक खिलाड़ी इस देश को दिए हैं जिन्होंने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। यहां असीम प्रतिभा हैं, जरूरत है तो बस उसे पहचाने और उसे निखारने की। कहा की हॉकी के साथ अब झारखंड में फ़ुटबॉल है पहचान।
![]() |
| खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते बाईचुंग व सुदेश महतो |
5 अक्तूबर को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 1,30 में बोकारो सुपर किंग्स बनाम रमेश स्पॉटिंग दूसरा मैच दिन के 3,30 बजे से स्टोनएक्स सेवन बना सिल्ली यूनाइटेड के बीच खेला जाएगा।
नव भास्कर के पत्रकार तारकेश्वर महतो के कैमरे की नजर से सिल्ली झारखंड प्रीमियर लीग।











إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.