GA4-314340326 अंजली कुमारी को गेतलसूद आंगनबाड़ी केंद्र का सेविका चुना गया।

अंजली कुमारी को गेतलसूद आंगनबाड़ी केंद्र का सेविका चुना गया।

 

अंजली कुमारी
Angara(ranchi) अंजली कुमारी को गेतलसूद आंगनबाड़ी केंद्र का नया सेविका चुना गया। अंजली गेतलसूद के प्रज्ञा केंद्र संचालक अरुण महतो की पत्नी है। बुधवार को सेविका चुनाव को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र गेतलसूद में पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता मुखिया शांति मुंडा ने की। चुनाव प्रभारी अनगड़ा सीडीपीओ रेणुका कुमारी थी। कुल 17 महिलाओं ने सेविका पद के लिए आवेदन दिया। मालूम हो कि सरस्वती सहाय के सेवानिवृत्त होने के बाद से चार माह से आंगनबाड़ी सेविका का पद रिक्त था। चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हुई। इस अवसर पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, उपमुखिया शंकर बैठा, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, सांसद प्रतिनिधी कामेश्वर महतो, एतवा उरांव, अनिल मुंडा, तबरेज अंसारी, गौरीशंकर मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم