GA4-314340326 बारिश से घर हुआ ध्वस्त

बारिश से घर हुआ ध्वस्त

sonahatu(ranchi) लगातार वारिश के बाद शुक्रवार रात को प्रखंड अंतर्गत गलऊ पंचायत के बिरगामडीह गांव के महेश्वरी देवी की घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। घर गिरने का घरेलू सामान सहित अनाज भी नष्ट हुये है। घर गिरने की सूचना पर पंचायत के मुखिया सावना महली, प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी ने गांव का दौरा किये और नुकसान का जायजा लिया। जनप्रतिनिधियों ने सोनाहातू सीओ प्यारे लाल से बात कर घटना की जानकारी दिये।

बारिश से घर गिरा हो तो आवेदन दे अंचल में दे: सोनाहातू सीओ

सोनाहातू सीओ प्यारेलाल ने प्रखंडवासीयों से अपील किया है कि जिनका भी घर बारिश से गिरा हो तो फोटो के साथ आवेदन कार्यालय में जमा करें। कर्मचारी से जांच करा कर मुआवजा के लिये अग्रसारित किया जायेगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم