GA4-314340326 आक्रोश: सिल्ली में डीलर खा गये एक माह का राशन, भूखी जनता ने घेरा प्रखंड मुख्यालय

आक्रोश: सिल्ली में डीलर खा गये एक माह का राशन, भूखी जनता ने घेरा प्रखंड मुख्यालय

अनाज की मांग को लेकर भूखी जनता ने घेरा प्रखंड मुख्यालय
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) प्रखंड के राशन डीलर द्वारा राशन की लगातार कटौती के विरोध में सोमवार को  सिल्ली प्रखंड मुख्यालय पर दोबाडू और बड़ा चांगडू पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण ने धरना दिया। झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति के देवेंद्र महतो ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोबाडू,  बड़ा चांगडू  समेत प्रखंड के सभी डीलर कार्डधारियों का राशन काटते है। दो महीने का अंगूठा लगवाकर एक महीने का ही राशन दिया है। विरोध करने पर डीलर कार्डधारियों को ही भला बुरा कहते है। इस बीच नेतृत्व कर रहे देवेंद्र महतो को तबियत बिगड़ने के कारण उनको 108 एंबुलेंस  के सहारे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

दोबाडू,  बड़ा चांगडू में लाभुकों से दो माह का अंगूठा लगवाकर दिया जा रहा एक माह का राशन

प्रदर्शनकारियों ने डीलर एवं व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी पहुंचे। प्रखंड कार्यालय बंद होने के बाद भी ग्रामीण कार्यालय के गेट पर जमे रहे बीएसओ भी पूरे समय तक ग्रामीणों के साथ रहे। बीएसओ ने बताया कि सारे समस्या को जल्दी ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कुछ डीलर को बुलवाकर बात की। 

सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक अनाज की मांग पर बैठी रही भूखी जनता

अनाज मांग रही भूखी जनता का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र महतो ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण फिर से अनशन पर बैठेंगे। बीएसओ से देर शाम आश्वासन मिलने के बाद आठ बजे के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم