 |
| भाजपा नेता अमित सिंह मुण्डा उर्फ गडाम |
silli(ranchi) मुरी आरपीएफ पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के जीन्तुपीढ़ी निवासी अमित सिंह मुंडा उर्फ गडाम को रविवार की देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरपीएफ मुरी थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि अमित सिंह मुंडा आरपीयूपी एक्ट का वारंटी था। उसे मंगलवार को सुबह जेल भेजा जाएगा। उसके ऊपर वर्ष 1995 में मामला दर्ज हुआ था। ज्ञात हो की अमित कुमार मुंडा पिछले 15 अप्रैल 2022 को भाजपा में शामिल हुए थे। तभी से वह भाजपा के वरीय पद पर कार्यरत है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.