 |
| गोंदलीपोखर में बाबुलाल मरांडी |
angara(ranchi) गोंदलीपोखर में अनगड़ा मंडल भाजपा की शुक्रवार की शाम में संकल्प सभा की तैयारी बैठक हुई। बैठक में सिल्ली से वापस रांची आ रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी व सांसद संजय सेठ का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो ने किया। बाबुलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार लगातार जनविरोधी नीति लागू कर समाज को बांटने का काम कर रही है। चारों तरफ लूट का माहौल बना हुआ है। सरकार के खजाना की जगह अपना खजाना भरा जा रहा है। हेमंत सरकार की लूटकथा का लगाातर भाजपा खुलासा कर रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो ने बताया कि हरमू मैदान में 28 अक्टूबर को होनेवाली संकल्प सभा में अनगड़ा से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से डा. अमर कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष मानकी राजेन्द्र शाही, प्रदेश किसान मोरचा के उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, जिला महामंत्री प्रीतम साहू, मनोज बाजपेयी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाइक, उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, संजीव तिवारी, नीलकंठ चौधरी, नरेश साहू, सुनील महतो, अजय महतो, घनेनाथ महतो, जयशंकर मुंडा, राजेंद्र महतो, अजय सिंह भोगता, संतोष महतो, विजय महतो, रामेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.