GA4-314340326 खेल महोत्सव को लेकर खिलाड़ियों का चार दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शुरू

खेल महोत्सव को लेकर खिलाड़ियों का चार दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शुरू

angara(ranchi)  31 अक्टूबर से शुरू हो रहे खेल महोत्सव को लेकर शुक्रवार से सिकिदिरी मैदान में चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी के द्वारा 100 खेलों का खेल महोत्सव किया जा रहा है। महोत्सव में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शुरू शुरू किया गया। इसका उदघाटन जनकल्याण समर्पण संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की। सुजीत कुमार ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार इस तरह का खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है। खेल के प्रति युवाओं की रूचि बढ़े यह प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण में आसपास के गांव के 83 खिलाड़ी शामिल हुए। मुख्य प्रशिक्षक पूर्व फुटबाल खिलाड़ी व हेसातू के ग्रामप्रधान निर्मल करमाली है। इसके अलावा संस्थान के कोषाध्यक्ष रमण कुमार बिट्टू भी बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे है। इस दौरान बच्चों को सफलता कई टिप्स बताया गया। निर्मल करमाली ने बताया कि संस्थान के द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजन से इस क्षेत्र के बच्चे लाभान्वित होंगे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم