 |
| चयनित तीरंदाज |
silli(ranchi) सिल्ली बिरसा मुंडा तीरंदाज सेंटर के 7 तीरंदाज गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेंगे।
चयनित तीरंदाजो में लक्ष्मी कुमारी, वर्षा खालको, दीप्ति कुमारी, अघानी कुमारी,अनिता कुमारी, मोहित कुमार ,रोहित कुमार शामिल है। ज्ञात हो की बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के तीरंदाज 34 राष्टीय खेल रांची 2 खिलाड़ी आर्यन साव, मुकेश तुरी तथा 35 राष्टीय खेल केरला में 1 खिलाडी मधूमिता कुमारी वही 36 राष्टीय खेल गुजरात 4 खिलाड़ी बबिता कुमारी, अनीता कुमारी, दीप्ति कुमारी, मोहित कुमार इस बार 37 राष्टीय खेल गोवा के लिए 7 खिलाडी हिस्सा ले रहे है।
राष्ट्रीय खेल 26 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 तक गोवा में आयोजित होगा
 |
| कोच प्रकाश राम |
इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय
कोच प्रकाश राम ने बताया कि भारत के 2023 राष्ट्रीय खेल 26 अक्टूबर से 9 नवंबर, 2023 तक गोवा में आयोजित किए जाएंगे। भारत का प्रतिष्ठित मल्टी-इवेंट स्पोर्ट शोकेस आखिरी बार 2022 में गुजरात में आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय खेल गोवा के पांच शहरों - मापुसा, मडगांव, पणजी, पोंडा में और वास्को आयोजित किए जाएंगे।
सेंटर की एक बड़ी उपलब्धि: नेहा महतो
 |
| नेहा महतो |
सिल्ली बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के तीरंदाजों का पिछले दिनों रांची खेल गांव में आयोजित चयन प्रतियोगिता में से किये है। इनके इन सफलताओं पर बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर की अध्यक्ष नेहा महतो ने तीरंदाजों से कहा है। राष्ट्रीय खेल में शामिल होने के लिए अपने टीम के रूप में आप सभी ने जो उत्कृष्ट कार्य किया है वह मान्यता के योग्य है। इस उपलब्धि पर बधाई और अगले प्रोजेक्ट के लिए आगे बढ़ें। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा कर सके इसके लिए पूरी टीम को बधाई। क्योकि आप ऐसे महत्वाकांक्षी सपने देखकर प्रेरित होते हैं, फिर उन्हें हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.