GA4-314340326 दुर्गा पूजा हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न, गाजे बाजे के साथ मां का किया विसर्जन

दुर्गा पूजा हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न, गाजे बाजे के साथ मां का किया विसर्जन

 silli(ranchi)  सिल्ली मुरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को दुर्गापुजा हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पंडालों में स्थापित मां के प्रतिमा को सिंदूर लगाने के पश्चात  महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला का रस्म पूरा किया। वहीं शाम को गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विर्सजन जुलुस निकाला गया। बिते 5 दिनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन काफी तत्पर दिखी। राधिका मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम किया गया। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे ।

सिल्ली आदि दुर्गा मंदिर में आज भी कायम है अनुठी परम्परा, कंधे पर उठाकर किया गया मां का विसर्जन 

 सिल्ली बजार स्थित आदि दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की आराधना और पूजा का इतिहास सदियों पुराना है। सबसे आकर्षक और ऐतिहासिक पूजा आदि दुर्गा पूजा कमेटी की मूर्ति विसर्जन की परंपरा है। सिल्ली की राज घराने के राजवाड़े काल से ये परम्परा चली आ रही है। लिहाजा माता की प्रतिमा का विसर्जन भी अनूठा है। कांधे पर करीब 1.5 टन मिट्टी की प्रतिमा को सैकड़ों श्रद्धालु गाजे बाजे और जुलूस के साथ पैदल ही ढोते हैं। मां दुर्गे की जयकारे के साथ इस ऐतिहासिक विसर्जन जुलूस की परंपरा संभवत आसपास क्षेत्रों में अनूठा है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم