हाथी के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

rahe(ranchi) प्रखंड को होटलो पंचायत में लगातार हाथियों द्वारा फसल नुकसान किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को दिन के 11 बजे बुंडू -राहे सड़क को चन्दनडीह चौक के समीप जाम किया। ग्रामीणों  हाथियों को पंचायत से बाहर भगाने की मांग कर रहे थे, साथ ही तत्काल उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना और ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ओर वन विभाग के अधिकारी  राजू महतो, अविनाश लुगुन, प्रफ्फुल तोप्पोनो, अनिल सोय, रोशन श्रीवास्तव जाम स्थल पहुंचे। एक घण्टा जाम रहने के बाद 12 बजे जाम को हटाया गया तथा अधिकारी ओर ग्रामीणों की वार्ता हुई। एक घन्टे वार्ता के बाद वन विभाग ने आश्वस्त किया कि बंगाल से हाथी भागाने की टीम बुलाया गया है। जल्द ही हाथी के झुंड को भगाया जायेगा। कागजी कारवाई के बाद मुआवजा भुगतान भी कराया जायेगा। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से पंचायत के फुलवार, कापीडीह, बेहराबेड़ा, चिरुडीह,  महकमशीला, कूदाडीह, पोआदिरी आदि गांव में रोजाना रात को फसल को नष्ट कर रहे है। फसल नष्ट होने से किसान हताश हो चुके है। वन विभाग  ठोस पहल नही कर पा रहा है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم