silli(ranchi) जमशेदपुर जेआरडी टाटा में आयोजित 15वी राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली लगातार आठवीं बार बना ओवरऑल चैंपियन, कुल 35 पदक ,गोल्ड 13,सिल्वर 10, कांस्य 12 के साथ बना ओवरऑल चैंपियन बनने पर बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के संरक्षक सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो अध्यक्ष नेहा महतो, गंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह अध्यक्ष सुनील सिंह बृजेश प्रसाद वूसु कोच वाहिद अली आदि ने बधाई दी है। कोच प्रकाश राम ने जानकारी देते हुए बताया कि टाटा स्टील एवं पूर्वी सिंहभूम तीरंदाजी संघ के तत्वाधान से दिनांक 26 से लेकर 28 सितंबर 2023 तक 15वीं राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अवनीश कुमार त्रिपाठी एवं साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं अर्जुन अवार्ड तीरंदाज जयंत तालुकदार के द्वारा किया गया था। पूरे राज्य के सभी जिला से रिकर्व एंव कंपाउंड के सीनियर, जूनियर, सब जूनियर ,मिनी, अंडर 9 के 280 बालक एवं बालिका तीरंदाज हिस्सा लेने पहुंचे थे।
बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली लगातार आठवीं बार बना ओवरऑल चैंपियन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.