GA4-314340326 नामकुम में शुरू हुआ चलो करें आवास पूरा अभियान

नामकुम में शुरू हुआ चलो करें आवास पूरा अभियान

 namkom(ranchi) प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत लंबित आवासों को पूरा करने के लिये 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर, तक चलो करें आवास पूरा अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख एवं बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में अब न रहे कोई आवास अधूरा, चलो करें आवास पूरा अभियान को लेकर बैठक किया गया। बीडीओ जायसवाल ने बताया कि प्रखंड में  कुल 23 पंचायतों में 54 आवास लंबित है। बैठक के दौरान सभी पंचायत सेवक एवं जन सेवक से पंचायत वार सभी लंबित आवास के बारे में जानकारी ली।

अभियान 10 अक्टूबर तक चलेगा जिसमे सभी लंबित प्रधानमंत्री आवासों को पूर्ण करना है-बीडीओ

अगामी 10 अक्टुबर तक प्रखंड के सभी पंचायत में अभियान के तहत् मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत सेवक,जनसेवक, पंचायत समिति सदस्य और संबंधित वार्ड सदस्यों की टीम लंबित आवास पूर्ण करने के लिए लाभुकों को प्रेरित कर आवश्यक सहयोग प्रदान कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख आशा कच्छप, जिला परिषद सदस्य बिपिन टोप्पो, जिला परिषद सदस्य रामावतार केरकेट्टा, रीता होरो, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य, सभी पर्यवेक्षक, नोडल अधिकारी, प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم