namkom(ranchi) झालसा हाई कोर्ट और जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिविल कोर्ट के निर्देश पर नामकुम प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन में 1-30सितम्बर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टीम की अधिवक्ता कविता खाती ने लोगो को कानून से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि आज कल अधिक से अधिक डायन बिसाही और सड़क दुघर्टना, दुष्कर्म के नाम से महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है ऐसे में पीएलवी से मिल कर कानूनी सहायता लेकर दोसी को कड़ी सजा दिलाई जा सकती है। साथ ही साथ बाल श्रमिक, बाल विवाह, जमीन मामले, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, घरेलू हिंसा आदि सरकारी योजना के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया सरस्वती देवी, ग्राम प्रधान लक्ष्मण लकड़ा, पंचायत सचिव पूरन महली, वार्ड सदस्य अनिता लकड़ा आदि उपस्थित थे।
डालसा ने कहा प्रताड़ित महिलाएं पीएलवी से ले कानूनी मदद
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
namkom news

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.