Angara(ranchi) / स्वामी विवेकानंद एफसी बरवाटोली की टीम आरएएम(राम) एकेडमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय थर्ड अनगड़ा किक वीमेंस फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। शनिवार को अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में खेले गये बेहद रोमांचक मुकाबले में बरवाटोली ने युवा एफसी को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 गोल से पराजित किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि पलामू के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर राहुल ठाकुर, विशिष्ट अतिथि युवा आजसू पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष आतिश कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, मुखिया शांति देवीख् पंसस कुंती देवी, संदीप नायक, अजय नायक, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, भाजपा ओबीसी मोरचा जिलाध्यक्ष नरेश साहू, आजसू प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, जिला रेफरी संघ के महासचिव मो. फरीद व माही मोबाइल के राजेश सिंह ने किया। विजेता टीम को चालीस हजार नकद, उपविजेता टीम को तीस हजार नकद सहित सेफीफाइनल खेलने वाली दोनों टीमों डार्क होर्स व आश्रिता ऐंजल क्वीन एफसी को 5500 रूपया का नकद पुरस्कार दिया गया। प्लेयर आफ टूर्नामेंट बरवाटोली की मरियम टूटी को एक साइिकल व प्लेयर आफ मैच का पुरस्कार युवा एफसी के विनीता कुमारी को दिया गया। संचालन संयोजक रामसाय मुंडा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष संजय नायक, सचिव बिपिन मुंडा, कोषाध्यक्ष संजय महतो, उपाध्यक्ष दीपक महतो, मजबूल खान, जलेश महतो, पन्नालाल महतो, प्रणव महतो किशुन महतो, अजय करमाली, अजय सिंह भोगता, सौरव कुमार, विजय महतो, अजीत महतो, अरविंद मुंडा, खेल प्रभारी मुकेश लोहरा, नीरज मुंडा, दीपू मुंडा आदि का योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.