GA4-314340326 दो दिवसीय द्वितीय शुकोकाई राज्यस्तरीय कराटे टूर्नामेंट शुरू, 220 प्रतिभागी हो रहे शामिल

दो दिवसीय द्वितीय शुकोकाई राज्यस्तरीय कराटे टूर्नामेंट शुरू, 220 प्रतिभागी हो रहे शामिल

Angara(ranchi) / आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में शनिवार को दो दिवसीय द्वितीय शुकोकाई राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2026 का उदघाटन किया गया। प्रतियोगिता में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रांची, हजारीबाग और रामगढ़ समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से 220 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है। इसका उदघाटन विद्यालय के चेयरमैन पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो, आयोजन सचिव सेंसई महादेव गोपे तथा ओडिशा से आए सेंसई बिनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि रामटहल चौधरी ने कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी साधन है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और चुनौतियों का सामना करने का हौसला बढ़ता है। प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी जरूरी है। कराटे बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ मानसिक दृढ़ता और अनुशासन सिखाता है। आयोजन सचिव सेंसई महादेव गोपे ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी तकनीक और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने