GA4-314340326 सिल्ली में दिन-दहाड़े 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, भाई को मरा समझकर छोड़ा

सिल्ली में दिन-दहाड़े 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, भाई को मरा समझकर छोड़ा

16-year-old girl gang-raped and murdered in Silli; brother left presumed dead


 अनूप महतो / सिल्ली (रांची): एक तरफ जहां पूरा देश शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के रूप कन्याओं की पूजा-अर्चना में लीन है, वहीं दूसरी ओर झारखंड के सिल्ली थाना के मुरी ओपी क्षेत्र के एक गांव से एक अत्यंत जघन्य और दहला देने वाली घटना सामने आई है। महाष्टमी के दिन (रविवार दोपहर करीब ढाई बजे) 16-17 वर्षीय एक नाबालिग के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार देर रात घटनास्थल से किशोरी का नग्न अवस्था में शव बरामद किया है। 

फोन आने के बाद भाई के साथ गई थी जाम फेड 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दिन के करीब दो-ढाई बजे किशोरी को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन आने के बाद वह अपने छोटे भाई के साथ साइकिल पर सवार होकर गांव के पास ही स्थित 'जाम फेड' नामक सुनसान जगह पर गई थी। यहीं पर अपराधियों ने इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया।

 भाई पर जानलेवा हमला, मरा हुआ समझकर छोड़ा

 अपराधियों की घिनौनी साजिश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मौके पर मौजूद किशोरी के छोटे भाई को भी नहीं बख्शा। दुष्कर्मियों ने पहले भाई पर जानलेवा हमला किया और उसे मरा हुआ समझकर वहीं छोड़ दिया। इसके बाद वे किशोरी को कुछ दूर खींचकर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और अंत में उसकी हत्या कर दी गई। 

 होश आने पर घर पहुंचा भाई, तब खुला राज

 घटना के कुछ देर बाद जब छोटे भाई को होश आया, तो वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। हालांकि, उस वक्त मासूम भाई को यह जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी दीदी के साथ इतना बड़ा खौफनाक अपराध हो चुका है। भाई के घर लौटने पर जब परिजन और ग्रामीण चिंतित होकर उस सुनसान जगह पर पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी का शव वहां नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। 

 पुलिस कार्रवाई और तफ्तीश जारी 

घटना की सूचना मिलते ही मुरी ओपी पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस सनसनीखेज वारदात की गहराई से तफ्तीश में जुट गई है। महाष्टमी के दिन हुई इस वीभत्स घटना से पूरे इलाके में शोक, आक्रोश और सनसनी का माहौल है। ग्रामीण दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने