![]() |
| अतिथि का स्वागत करते अधिकारी। |
अतिथियों की उपस्थिति
24 अक्टूबर 2026 को आयोजित मुख्य सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा (झारखंड), राज्यसभा सांसद शंभू पटेल (बिहार) और पूर्व विधायक अनंत ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और देश की वैज्ञानिक व तकनीकी प्रगति को आम जन तक पहुँचाने के इन प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन रेशु त्यागी ने किया।
इन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार
प्रस्तुति की उत्कृष्टता, नवाचार और जनसहभागिता के आधार पर एक्सपो के शीर्ष तीन सर्वश्रेष्ठ स्टॉल इस प्रकार रहे:
प्रथम पुरस्कार : ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) – अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश की छलांग को सजीव रूप से प्रदर्शित करने के लिए।
द्वितीय पुरस्कार : ICMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) – चिकित्सा अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी पहलों को प्रदर्शित करने हेतु।
तृतीय पुरस्कार : ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) – कृषि विकास और आधुनिक तकनीकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए।
कई प्रतिष्ठित विभागों ने की सहभागिता
परिचित फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस एक्सपो में देश के अग्रणी राष्ट्रीय संस्थानों और सरकारी विभागों ने हिस्सा लिया। इनमें ICMR, CSIR, APEDA, BIS, BEE, CCL, राष्ट्रीय महिला आयोग, TRIFED, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), RVNL, NALCO, टी बोर्ड, NTPC माइनिंग लिमिटेड, ISRO, केंद्रीय CGST एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क (रांची) और ICAR शामिल रहे। इन सभी विभागों की प्रदर्शनियों ने नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और औद्योगिक प्रगति से सीधे जोड़ा।
संकल्प से सिद्धि की ओर
आदित्य साहू के मार्गदर्शन और सहयोग से आयोजित इस सफल आयोजन के अंत में 'परिचित फाउंडेशन' की ओर से सभी अतिथियों, सहभागी विभागों, अधिकारियों, मंच संचालिका रेशु त्यागी और पधारे हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस एक्सपो ने एक जागरूक, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत किया है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.