GA4-314340326 ग्रामीणों और वनाधिकार समिति की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से संचालित आधा दर्जन चारकोल भट्ठे किए गए ध्वस्त

ग्रामीणों और वनाधिकार समिति की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से संचालित आधा दर्जन चारकोल भट्ठे किए गए ध्वस्त

angara(ranchi)  प्रखंड के कामता गांव में पर्यावरण संरक्षण और वनों की अवैध कटाई के खिलाफ ग्रामीणों ने सख्त तेवर अपना लिए है। सोमवार को ग्राम सभा और वनाधिकार समिति ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कामता जंगल में धड़ल्ले से चल रहे आधा दर्जन (लगभग छह) अवैध चारकोल भट्ठों को नेस्तनाबूद कर दिया। इससे पूर्व इस मामले को लेकर ग्रामसभा की बैठक ग्राम प्रधान दुलाल बेदिया की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें अवैध चारकोल भटठा को नष्ट करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों की इस सख्त कार्रवाई से अवैध चारकोल बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। समिति ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी जंगल और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ ऐसा ही कड़ा एक्शन जारी रहेगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि वन क्षेत्र को उजाड़कर और प्रदूषण फैलाकर चारकोल (कोयला) बनाने का अवैध खेल लंबे समय से चल रहा था। इससे न सिर्फ हरे-भरे जंगलों को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा था। संचालकों को पहले भी कई बार कड़ी चेतावनी दी गई थी, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालते हुए इन अवैध भट्ठों को नेस्तनाबूद करने का फैसला लिया। इस अभियान और बैठक के दौरान पर्यावरण और वनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा की गई। इस दौरान वनाधिकार समिति के अध्यक्ष नरेश बेदिया, बबलू बेदिया, प्रदीप खलखो, विनोद बेदिया, लालू बेदिया, अनिल बेदिया, संतोष बेदिया, मधुसूदन बेदिया सहित अन्य शामिल थे।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने