angara(ranchi) अनगड़ा स्थित पुलिस उपाधीक्षक(डीएसपी) सिल्ली कार्यालय में सोमवार को डीएसपी मनीष चन्द्र लाल ने अपराध समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान डीएसपी ने सभी थानेदारों ने अपने अपने क्षेत्रों में दीपावली पर्व को देखते हुए जुआ खेलने पर रोक लगाने व स्कूल के आसपास पूर्णत: नशा निषेध किया जाए। साथ ही सभी लंबित मामले का त्वरित अनुसंधान कर क्लोजर रिपोर्ट किया जाए। क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्ती की जाए। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के द्वारा आमजनों की शिकायत को गंभीरता से सुनकर कारवाई हो। समीक्षा बैठक में अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार, सिकिदिरी थाना प्रभारी बीएस यादव, ओरमांझी थाना प्रभारी मनोज कुमार, मुरी ओपी प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.