GA4-314340326 लंबित मामलों की निगरानी के लिए हर जिले में होगी नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति

लंबित मामलों की निगरानी के लिए हर जिले में होगी नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति

झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति की बैठक

Nodal officers will be appointed in every district to monitor pending cases.
बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते विधायक।
अमित सहाय / गिरिडीह : गिरिडीह परिसदन में सोमवार को झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के लंबित मामलों और लेखा आपत्तियों की समीक्षा की गई। आपत्तियों के त्वरित निष्पादन के कड़े निर्देश दिए गए।

बैठक की शुरुआत में समिति के अध्यक्ष बरही विधायक मनोज कुमार यादव को बुके देकर उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने स्वागत किया गया।

समिति में मनोज कुमार यादव के अलावा बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, बहरागोडा विधायक समीर महंती, मनोहरपुर विधायक जगत मांझी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी आदि शामिल थे।

समिति ने बैठक में जानकारी दी कि हर जिले में नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति होगी, जो लंबित मामलों की निगरानी करेगा।

वर्ष 2008-09 से 2019-20 तक के सीएजी रिपोर्टों की जांच होगी। स्थानीय निकायों के प्रतिवेदनों पर भी तेजी से काम होगा। सरकारी कार्यों और वित्तीय मामलों में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी। सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करेंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने