angara(ranchi) कृषि विभाग(आत्मा) के द्वारा सोमवार को हेसातू के दुबलाबेड़ा सामुदायिक भवन में किसान गोष्ठी सह खेत बचाओ अभियान चलाया गया। इसमें 80 किसान शामिल हुआ। किसानों को मिट्टी जांच, प्राकृतिक व आर्गेनिक खेती, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि व किसान विकास योजना की जानकारी दी गई। अनगड़ा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक(बीटीएम) बिन्दु कुजूर इन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। हेसातु मुखिया अनिता बारला ने किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आहावान किया। इस अवसर पर समाजसेवी किशोर बेदिया, बैजनाथ बेदिया, मुकेश कुमार, अंजली देवी, माला देवी, सनी बेदिया, अनिकेत बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.